Thursday, March 24, 2011

पर्यायवाची - बेशर्म, भ्रष्ट,तानाशाह ,पंथ-निर्पेक्ष ,कांग्रेस

देश कहने को लोकतान्त्रिक है, पर होती यहाँ तानाशाही हैं | या कहे के देश की जनता लोकतंत्र के लायक नहीं | इतने भ्रष्टाचार करने वाली महगाई बढ़ाने वाली कांग्रेस को जनता मजबूत पर मजबूत करती जा रही है | इतने घोटाले होना कुछ नहीं सबको पता है | हसन अली का मामला देखिये जिस पुलिस अधिकारी ने कार्यवाही की वहा निलंबित कर दिया गया | इसकी सुचना महाराष्ट्र विधान सभा मे खुद वहा का ग्रह मंत्री र. र. पाटिल ने दी |
बोफोर्स बंद करा दिया गया चुनाव नतीजो से ठीक पहले कोत्रोची को देश बाहर करा दिया गया अब बोफोर्स पर इतना खर्च होने के बाद मामला ही बंद कर दिया गया |  भोपाल गैस कांड मे अन्देरसों रातो रात भगा दिया गया था | २० साल बाद सजा हुई तो २ साल | ऐसा नहीं के जनता जानती नहीं सब जानती है | पर यहाँ सिद्धांत यथा प्रजा तथा रजा का चल रहा है भ्रष्ट जनता भ्रष्ट सरकार |
आगे २०१४ मे भी एन. डी.ए के आने की सम्भावना बहुत कम है | ये सोचना तो खैर एन. डी.ए वालो को चाहिए के उनकी कहा कमी है जो जनता लाख बुराइयो के बावजूद पानी पी पी  के कांग्रेस को गाली देने के बजाय वोट कांग्रेस को देती है |
धार्मिक द्रस्टी से कहा से पंथ निर्पेक्ष है कांग्रेस | इस से बड़ी बेशर्म और सांप्रदायिक राजनितिक दल देश मे नहीं
जो काम करने की अँगरेज़ हिम्मत ना कर सके वो कांग्रेस्सियो ने कर दिखाया |
१. किताबो मे राम कृष्ण को काल्पनिक साबित कर दिया |
२. मर्यादा पुरषोत्तम श्री राम के होने का प्रमाण राम सेतु मिला तो उसे भी तुडवाने का प्रयास कर दिया |
३. और सबसे बड़ी बात भारत मे क्रोस वाले सिक्के चला दी ये तो अंग्रेजो ने भी ना किया था |
महारानी विक्टोरिया के याँ किंग जोर्ज के सिक्के तो चलवाए पर इसा मसीह का क्रोस नहीं चलवाया |
पर कांग्रेस ने २ के सिक्के चला के साबित कर दिया के देश पर काले अँगरेज़ ईसाईयों का राज है |
खैर ये सब लिखने के लिए नहीं बैठा था आपको ये बताना था के उस पुलिस अधिकारी को सस्पेंड किया जिसने हसन अली के खिलाफ करवाई की  और कोई बोलने वाला नहीं |
उस अधिकारी का कहना हैं

बलि का बकरा बनाया जा रहा मुझे: डीसीपी

मुंबई। देश के सबसे बडे़ कर चोर हसन अली खान से पूछताछ की वीडियो फिल्म बनाने और सीडी से छेड़छाड़ कर लीक करने के आरोप में निलंबित डीसीपी ने खुद को निर्दोष बताया है। कहा है-'मुझे इस मामले में बलि का बकरा बनाया जा रहा है।' वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी ने कहा कि उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू करना पूरे मामले को रफा-दफा करने की साजिश हो सकती है।
रेलवे पुलिस के निलंबित डीसीपी अशोक देशभ्रतार ने कहा-'हसन अली मामले में प्रवर्तन निदेशालय को सहयोग करने की इच्छा जताने के कुछ दिनों बाद मुझे निलंबित कर दिया गया। मेरी प्रोन्नति भी होने वाली थी। मेरा मानना है कि हसन अली मामले को रफा-दफा करने के लिए मेरे साथ ऐसा किया गया। मेरा मानना है कि मेरे निलंबन के कुछ और भी कारण रहे होंगे।' जाहिर हो कि पुणे के घोड़ा व्यापारी हसन अली को विदेशी बैंकों में बड़ी संख्या में काला धन रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
देशभ्रतार पर आरोप है कि हसन अली को जब वर्ष 2008 में फर्जी पासपोर्ट मामले में गिरफ्तार किया गया था तो उन्होंने स्टिंग ऑपरेशन किया और अली से पूछताछ की सीडी बनाई। पुलिस ने कहा कि सीडी में खान को काग्रेस और राकापा के शीर्ष नेताओं के साथ 'संबंधों' की बात करते हुए दिखाया गया। उसने बताया कि किस तरह मुंबई के एक पाच सितारा होटल में हुई बैठक में हसन गफूर को मुंबई का पुलिस आयुक्त बनाने का निर्णय किया गया। देशभ्रतार के निलंबन के बाद गृह मंत्री आरआर पाटिल ने कहा-'सीआईडी जाच में साबित हो गया है कि पुलिस अधिकारी ने सीडी के साथ छेड़छाड़ की ताकि सरकार की छवि धूमिल की जाए।'
http://in.jagran.yahoo.com/news/national/general/5_1_7483866.html
खैर कौन सुनने वाला है एक मामूली आई.पी.एस की | जनता को बैठ के कोसने मे ही मजा आता हैं|

No comments:

Post a Comment